क्रॉस वोटिंग मामला: भाजपा से पहले एक्शन में कांग्रेस, एक पार्षद पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला - गुना समाचार

Sponser

क्रॉस वोटिंग मामला: भाजपा से पहले एक्शन में कांग्रेस, एक पार्षद पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला

  



न्यूज़ डेस्क.। गुना नगरपालिका (Guna Municipality) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में की गई क्रॉस वोटिंग के मामले में  भाजपा ( BJP) से  पहले कांग्रेस (Congress) एक्शन में दिख रही है और  उसने अपने एक पार्षद को पार्टी से   बाहर भी  अब कर दिया है। दरअसल    17  अगस्त को  भाजपा प्रदेश संगठन ने   जिलाध्यक्ष(District President) को  बागियों के  खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,  लेकिन भाजपा  ने तो    अपने पार्षदों के  खिलाफ  कोई  एक्शन नहीं लिया। 

पर दूसरी ओर    कांग्रेस ने    अनुशासनहीनता के मामले में अपने  पार्षद को छह साल के लिए  पार्टी से  निष्काषित कर दिया । ख़बरों  में    सूत्रों के जरिए  आई जानकारी की माने तो   कांग्रेस पार्षद  सुनीता बसंत शर्मा  ने    पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया ।    उन्होंने  पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया।इसकी शिकायत  कांग्रेस पार्षद   गीता कुशवाह ने  पार्टी से की थी , 

उनकी  शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाध्यक्ष   हरिशंकर विजयवर्गीय ने   6 साल के लिए   सुनीता बसंत शर्मा कोक पार्टी से निकाल दिया।   आपकी जानकारी  के लिए बता दें कि  गुना नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने     सुनीता रविंद्र रघुवंशी को   प्रत्याशी बनाया, वहीं कांग्रेस ने रश्मि रजनीश शर्मा को  अपना प्रत्याशी बनाया था । सविता अरविंद गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय फॉर्म भर दिया  । दोनों ही प्रत्याशी को  13-13 वोट मिले और बाद में पर्ची उटाकर   अध्यक्ष पद के लिए  सविता गुप्ता कोचुना  गया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी को यहां सिर्फ 9 वोट मिले , जबकि पार्टी के    25 पार्षद थे।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.