खेल सप्ताह मनाकर दी जा रही है मेंजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, यूथ मोटीवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बच्चों को बताए खेल के शारीरिक आध्यात्मिक फ़ायदे - गुना समाचार

Sponser

खेल सप्ताह मनाकर दी जा रही है मेंजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, यूथ मोटीवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बच्चों को बताए खेल के शारीरिक आध्यात्मिक फ़ायदे

गुना सामाचार रूठियाई न्यूज़ डेस्क स्वामी विवेकानंद संस्कार एवं स्वाध्याय केंद्र वार्ड 22 नारोनी रूठियाई के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जी) हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले खिलाड़ी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक खेलों का आयोजन रूठियाई प्रभारी आदर्श कुमार प्रजापति द्वारा किया जा रहा हैं | 
 
संयोजक जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए स्वामी विवेकानंद ग्रुप द्वारा खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से देशी खेलों से परिचित कराया जा रहा है। जिससे बच्चों को रूठियाई में ठाकुर महाराज स्थान पर बच्चों के साथ खेल के मैदान में सर्व प्रथम साफ - सफाई की गई, ॐ ध्वनि के साथ योग किया गया, जिसमें युवा किसान मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष रवि जी बघेल द्वारा बच्चों को सूर्य नमस्कार, उत्थान आसान, प्रणाम आसान, अर्धकटी चक्र आसान, त्रिकोण आसान, अनोम, विलोम, कपालभाति आदि कराएं गए।

संस्कार और स्वाध्याय केंद्र के संचालक आदर्श कुमार प्रजापति जी द्वारा बच्चों को खेल खिलाएं गए जिसमें रुमाल झपट, लीडर कोन, खों- खों, कितने भाई कितने खेल, खेले गए | नारोनी के सज्जन व्यक्ति श्री मनीष जी प्रजापति द्वारा बच्चों को संस्कार और स्वाध्याय, संस्कृति से संबंधित बच्चों को बताया कि हमारे जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी हैं, अन्यंथा हम किसी भी सफलता को प्राप्त नहीं कर सकते ! 

नगर के युवा जितेंद्र प्रजापति द्वारा बताया गया कि इसे कार्यक्रम बच्चो का उत्साह वर्धन करते हैं,  ऐसे कार्यक्रम बच्चों का मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं,  प्रश्न मंच रखा गया और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम् के साथ समापन किया | इस कार्यक्रम में मेहक, मुनमुन, मुस्कान, अनुष्का, संस्कृति, रवि प्रजापति(मीडिया प्रभारी) अमित प्रजापति (मीडिया प्रभारी), पीयूष बघेल, जतिन बघेल, राकेश, हर्ष, गोविंद, निक्की प्रजापति, देवा, अंकुश, सचिन, कृष्णा, तौहीद, प्रवेश, विराट 30 बच्चे कार्यक्रम का हिस्सा रहे ।

यह भी पढ़े-

PM Kisan Yojana को लेकर बड़ी ख़बर, KYC पर ये आया नया ताजा अपेडट
वृक्षों की है 5 प्रजाति किसानों को बना सकती हैं लखपति Most Profitable Tree Farming | Agriculture News
 मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, बनाया गया ऐसा गजब का APP जिससे घर बैठे ही बेच सकेंगे फसल 
 लाल चंदन की खेती से किसान होंगे मालामाल, कमा सकते हैं करोड़ों का मुनाफा 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.