गन्ने की ये तीन किस्में देती हैं अच्छी पैदावार, किसानों को होगा फायदा - गुना समाचार

Sponser

गन्ने की ये तीन किस्में देती हैं अच्छी पैदावार, किसानों को होगा फायदा


न्यूज़ डेस्क।  देश में गन्ने की खेती(sugarcane cultivation )बड़े पैमाने पर की जाती है। वैसे तो यह खेती किसानों को लाभ देती है, लेकिन कई बार किसान अच्छे किस्म के गन्ना की खेती नहीं कर पाती है तो नुकसान दोनों कर सकता है। वैसे हम यहां किसानों को गन्ने की 3 किस्में बताने जा रहे हैं जिनसे बंपर पैदावार हो सकती है। यही नहीं यह किस्में कीटों से भी प्रभावित नहीं होती हैं।

बता दें कि पंतनगर विवि के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई किस्में अगेती गन्ना (पंत 12221), सामान्य गन्ना (पंत 12226) और पंत 13224 हैं, में किस्में बंपर पैदावार देती हैं।


पंत 12221 (Pant 12221)

गन्ने इस किस्म को लेकर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अधिक पैदावार देगी।इस किस्‍म के गन्नों में काफी रस होता है और इसीलिए यह किस्म किसान और उद्योग दोनों के लिए अहम होती है।

पंत 12226 (Pant 12226)
गन्ने की यह किस्म रोगों से लड़ने में सक्षम है। यह अच्छी पैदावार देने के साथ ही ज्लद पकने वाली किस्म है। यह किस्म जल भराव एवं सूखा ग्रस्त स्थिति में भी अच्छा उत्पादन देती है।

पंत 13224 (Pant 13224)
इस किस्म का प्रयोग करके किसान कम लागत में अच्छी पैदावार  प्राप्त कर सकते हैं। यह किस्म रोग मुक्त होने के साथ ही अच्छी पैदावार वाली कही जा रही है।

#sugarcane #agriculture

 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.