पूर्व विधायक ममता मीना से राखी बंधवाने पहुचें मंत्री सिसोदिया- Guna Samachar - गुना समाचार

Sponser

पूर्व विधायक ममता मीना से राखी बंधवाने पहुचें मंत्री सिसोदिया- Guna Samachar

    



(Chachoda) चाचौड़ा । पूर्व विधायक मामता मीना ने चाचौड़ा  गणेश धुंधला मंदिर पर रक्षाबंधन- भुजरिया पर्व मिलन समारोह का आयोजन  किया।इस समारोह में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया(Mahendra Singh Sisodia)  शामिल हुआ। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ममता मीना से  राखी बंधवाकर  रक्षा बंधन   मनाया।

इसके  अलावा  रक्षाबंधन  और भुजरिया पर्व मिलन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ एवं नगर पालिका अध्यक्ष गुना अरविंद गुप्ता सविता गुप्ता,  कुंभराज से नगर पालिका अध्यक्ष शारदा साहू कमलेश साहू , चाचौड़ा की नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटानी , नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि कल्लूशर्मा एवं अन्य ग्राम पंचायत से सरपंच सचिव हजारों की तादाद में  शामिल हुए।इस समारोह  के  अंतर्गत ही  सहभोज का आयोजन  भी  किया गया है। साथ ही  पूर्व आईपीएस और रघुवीर सिंह मीणा एवं जिला पंचायत सदस्य  की भी मौजूदगी रही।


#news #Chachoda

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.