जानिए क्या है जीरो बजट की खेती, कैसे किसानों को पहुंचाती है लाभ - गुना समाचार

Sponser

जानिए क्या है जीरो बजट की खेती, कैसे किसानों को पहुंचाती है लाभ

 



 न्यूज़ डेस्क।। किसानों(Farmers) के लिए आज के समय में खेती  की लागत काफी ज्यादा  हो गई है ।कई बार फसल खराब होने से  किसानों की  लागत नहीं निकल पाती है जिससे  उन्हें भारी नुकसान होता है । वैसे हम यहां  किसानों को जीरो बजट खेती के बारे में बताने जा रहे हैं । 

क्या है जीरो बजट खेती  ? (zero budget farming)
 जीरो बजट खेती के तहत  फसलों को उत्पादन में रासायनिक  खादों (Chemical fertilizers) के स्थान पर प्राकृतिक  खाद का उपयोग किया जाता है । इसमें   देशी गाय के गोबर, मूत्र और पत्तियों से खाद और कीटनाशक का उपयोग किया जाता है।  इन सब का प्रयोग करने से किसानों के लिए लागत ना के बराबर होती है। हालांकि  कई किसान जीरो बजट की खेती को आसान नहीं मानते हैं उनके  मन  में धारणा है कि ये काफी महंगा  काम है।

प्राकृतिक कीटनाशक का  उपयोग करके खेती की जाती  है तो इससे जमीन का उपजाऊ  पन खत्म नहीं होता है । यही नहीं   फसलों की पैदावार  बढ़ती है जबकि    लागत  कम हो जाती है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग   ना करने से   खेती में किसानों के लिए मुनाफा बढ़ जाता है । यही नहीं   प्राकृतिक तरीके से खेती करने से   सकारात्मक असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।किसानों के स्वास्थय पर भी इसका बुरा असर नहीं पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.