आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘ ईट राईट वॉकेथॉन’’ का आयोजन किया गया | GUNA LATEST NEWS - गुना समाचार

Sponser

आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘ ईट राईट वॉकेथॉन’’ का आयोजन किया गया | GUNA LATEST NEWS

 


न्यूज़ डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के साथ ‘‘ ईट राईट वॉकेथॉन’’ का आयोजन ''सही भोजन बेहतर जीवन'' थीम के साथ किया गया। आयोजन के दौरान समस्त आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से नागरिकजनों में सही भोजन के प्रति जागरूक किया गया । 


‘‘ईट राईट मेला’’ का आयोजन खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिला पंचायत विश्राम भवन, अम्बेडकर चौराहा गुना पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गोपीलाल जाटव एवं  अरविन्द धाकड जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम में कलेक्‍टर  फ्रेंक नोबेल ए.,  पुलिस अधीक्षक  पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर  आदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का अवलोकन किया गया एवं स्वादिष्ट एवं पोषण से युक्त व्यंजनों का आंनद लिया गया। आयोजन में अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अपने स्टॉल पर फूड फॉर्टिफिकेशन के प्रति जागरूकता करने वाले खाद्य पदार्थ को प्रदर्शित किया गया। जिसमें फॉर्टिफाईड चावल, नमक, तेल के संबध में बताया गया। कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती एवं मसालों की प्रदर्शनी लगायी गयी। वहीं उद्यानिकी विभाग द्वारा जैविक खेती के फायदे एवं जैविक सब्जी की प्रदर्शनी लगायी गयी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण से मुक्ति के उपाय बताने वाली एंव पोषण युक्त थाली का प्रदर्शन किया गया। आयुष विभाग द्वारा विभिन्न पांरपरिक देशी पोष्टिक खाद्य पदार्थ की प्रदर्षनी लगायी गयी जिसमें मूंग का जूस, चुंकदर का हलवा, मूंग की इडली, नारिकेल पाक, सत्तू कतली, ज्वार पुडी, गोल्डन मिल्क, खजूर मोदक का प्रर्दषन किया गया। प्ले ग्रुप द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थ के पोषण की जानकारी देने वाले खाद्य पदार्थ की प्रदर्शनी लगायी गयी। उक्‍त आयोजन में स्‍कूल, कॉलेज के विधार्थियों द्वारा रंगोली एवं पेटिंग भी बनायी गयी।

कार्यक्रम में खाद्य पदार्थ के पोषण, गुणवत्ता एवं स्वस्थ जीवन वेहतर जीवन के संदेष देने वाली विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में फूड फार्टिफिकेषन, मिलेट आधारित व्यजंन एवं पारम्परिक थाली का प्रदर्षन किया गया। मेले में पोषण भरपूर एवं स्वास्थ्य को बढाने वाले खाद्य सामग्री के फॅूड स्टॉल का आंनद भी आमजनों लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन गुना द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें -

Bahubali और RRR को इस छोटे बजट की फिल्म ने पछाड़ा, IMDb ने दी 10 में 9.9 रैंकिंग 

GUNA WEATHER NEWS - निचले इलाकों में कहर बनकर हुई बारिश, घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए लोग

वृक्षों की है 5 प्रजाति किसानों को बना सकती हैं लखपति Most Profitable Tree Farming | Agriculture News

पार्वती नदी का विकराल रूप - 2 दिनों से फंसे ग्रामीण को रेस्क्यू करने पहुंची आर.डी.इफ.सी. टीम



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.