शहर की शान बने जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस सोशल इंफेक्ट अवार्ड 2022 से नवाजा गया - गुना समाचार

Sponser

शहर की शान बने जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस सोशल इंफेक्ट अवार्ड 2022 से नवाजा गया

 

गुना सोशल समाचार |  शहर के जाने माने यूथ मोटिवेटर स्पीकर एवं  समाज सेवी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट को स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव पर देश की राजधानी में ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस सोशल इंफेक्ट अवार्ड 2022 से नवाजा गया.

जितेन्द्र ब्रह्मभट को देश की राजधानी दिल्ली के गुरूग्राम हरियाणा में फाईफ स्टार दा लीला एवेसंस होटल में डे़ढ़ दशक से युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित करने के एवं समाज सेवा के लिए ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस सोशल इंफेक्ट आँवार्ड 2022 से नवाजा गया . उन्हे जयपुर की संस्था आई केन फाउंडेशन द्वारा युवा एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए इस पुरुस्कार से नवाजा गया है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र पाल भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन एक्टर जिन्होने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में गुरू द्रोणाचार्य का अभिनय किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाँ.एस.के नंदा सेवानिवृत्त आई ए एस, ए सी एस गुजरात एवं पूर्व सुरक्षा अधिकारी प्रधानमंत्री,सत्यप्रकाश जयवर्धन एम एल ए हरियाणा उपस्थित रहे। 

संस्थापक गौरव गौतम ने बताया कि हम समाज सेवा के क्षेत्र कार्य कर रहे।समाज सेवियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते है।जिन्होने समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहे है।जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट को अभी तक दो अन्तर्राष्ट्रीय एवं दो राष्ट्रीय सम्मान सम्मान प्राप्त कर चुके है।अभी तक अन्तर्राष्ट्रीय बा बापू युवा सेवा सम्मान, गोल्डन जुबली आँवार्ड बाग्लादेश की संस्थाओं से पूर्व में उत्तरप्रदेश की संस्था से मिल चुके है।



जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर ने यह सम्मान स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना के युवाओं को  परिवार एवं गुना की प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के पत्रकारों को समार्पित किया। इन सब के सहयोग और विश्वास से हम कार्य करते है।हमे लगता है कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होता है। इसलिए हमें युवाओं के व्यक्तित्व  निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं के अन्दर त्याग और सेवा जैसे भावों का समावेश करना होगा।

इस सम्मान समारोहों में देश नागालैंड, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, केरल,तमिलनाडु, आंधप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब विभिन्न राज्यों के अपने अपने क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे।समाज सेवियों को अलग अलग टाईटल वाले सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान प्राप्त होने पर स्वामी विवेकानंद ग्रुप,राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना,युवा आयाम प्रकोष्ठ भारतीय शिक्षण मण्डल जिला गुना म.प्र.भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना,जूनियर रेडक्रॉस, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ,युवा प्रकोष्ठ अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.