PM Kisan 12th Installment Update: 12 वीं किश्त के आने में होगी देरी, सामने आई चौंकाने वाली वजह - गुना समाचार

Sponser

PM Kisan 12th Installment Update: 12 वीं किश्त के आने में होगी देरी, सामने आई चौंकाने वाली वजह


कृषि न्यूज़ डेस्क।।  देश में करोड़ों किसान सरकार द्वारा अपनी सबसे सफल योजना 'पीएम किसान योजना' (PM Kisan Yojana)की अगली  यानि  12 वीं किश्त के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 वीं किश्ते के आने में  अब देरी हो सकती है और इसकी पीछे की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है।  

 एक जांच में सामने आया है कि 21 लाख किसान इसके लिए पात्र नहीं हैं। ख़बरों में आई जानकारी की माने तो  उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही(Uttar Pradesh Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) ने  बीते दिनों  बताया कि  पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत उत्तर प्रदेश में चयनित 21 लाख किसान जांच के दौरान अपात्र पाए गए हैं।

ऐसे   अपात्र  पाए गए किसानों (farmers)से भुगतान  की राशि   वसूली जाएगी।साथ ही यह भी बताया  कि उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 2.85 करोड़ किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 21 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं  ।

शाही ने बताया कि पीएम किसान की अगली या 12वीं किस्त इस महीने के अंत तक पीएम मोदी द्वारा जारी कर दी जाएगी और केवल उन्हीं किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा जिनके भूमि रिकॉर्ड और साइट पर सत्यापन का काम पीएम-किसान वेबसाइट पर पूरा हो गया है।  

 इस बारे में कृषि विभाग(Agriculture Department) के अपर मुख्य सचिव  देवेश चतुर्वेदी (Devesh Chaturvedi) ने  साफ किया है कि   किसान पोर्टल   पर डाटा अपलोड  की कार्यवाही  की जा रही है ।सभी पात्र किसानों को   सम्मान निधि की 12वीं किस्त जरूर दी जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार की है और ऐसे में   अन्य राज्य के किसान भी  इससे प्रभावित होंगे, अगर  योजना की  12 वी किश्त के आन में देरी होती है  तो। 


यह  भी पढ़ें--

Banana Tea Benefits: केले की चाय पीने के कई हैं जबरदस्त फायदे, जानिए क्या है बनाने का तरीका



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.