दशहरा से पहले मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा, CM शिवराज ने ट्रांसफर किए 202 करोड़ रुपए - गुना समाचार

Sponser

दशहरा से पहले मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा, CM शिवराज ने ट्रांसफर किए 202 करोड़ रुपए

 

कृषि न्यूज़ डेस्क।। इस बार बारिश ने किसानों की काफी फसल बर्बाद की है और इस बात से मध्यप्रदेश के किसान भी अछूते नहीं रहे हैं। मध्यप्रदेश में किसानों की बाढ़ और बारिश से फसल  काफी बर्बाद हुई है। 

यह भी पढ़ें - PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशख़बरी, चंद दिन बाद 12 वीं किस्त आ जाएगी खाते में

दशहरा से पहले किसानों को बड़ा तोहफा,
 प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुआवजे की राशि का ऐलान करके अब किसानों को राहत देने का काम किया है। बता दें कि सर्वेक्षण के दौरान एमपी सरकार ने किसानों को  उनकी बर्बाद  हुई फसलों पर मुआवजा देने का वादा किया था। 

CM शिवराज ने ट्रांसफर किए 202 करोड़ रुपए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई है कि किसानों के खाते में कितनी राशि ट्रांसफर की गई है। ट्वीट में बताया गया कि, सीएम श्री @ChouhanShivraj ने अगस्त 2022 में बाढ़/अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति से प्रभावित लगभग 1.91 लाख से अधिक कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ रू की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। सीएम श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा भी की।

बारिश और बाढ़ से बर्बाद हुई फसल
गौरतलब हो कि पिछले दिनों अगस्त के महीने में बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर आ गई थीं । राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी ।भोपाल, नर्मदा  पुरम, जबलपुर, शिवपुरी , गुना के कई इलाकों में लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से फसल  बर्बाद हो गई थी। गुना जिले ही में उड़द की फसल बारिश की वजह से बर्बाद हुई और इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि मध्यप्रदेश की सरकार ने अपने फैसले से अब किसानों को राहत दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.