लाल चंदन की खेती से किसान होंगे मालामाल, कमा सकते हैं करोड़ों का मुनाफा - गुना समाचार

Sponser

लाल चंदन की खेती से किसान होंगे मालामाल, कमा सकते हैं करोड़ों का मुनाफा

 

न्यूज़ डेस्क (Guna News) । किसान के  लिए कई प्रकार की ऐसी खेती हैं जो उनका अच्छा मुनाफ देती हैं, इनमें से  एक है लाल चंदन की खेती।   कृषि विशेषज्ञयों का मानना है कि किसान अगर  लाल चंदन की खेती करते हैं   तो करोडो़ं का मुनाफा कमा  सकते हैं । लाल चंदन   के पेड़  भारत के पूर्वी घाट के दक्षिणी भागों में पाया जाता है, लेकिन इसकी खेती भारत में कहीं भी  की जा सकती है । लाल चंदन के    कई नाम हैं जैसे -- अल्मुग, सौंडरवुड, रेड सैंडर्स, रेड सैंडर्सवुड, रेड सॉन्डर्स, रक्त चंदन, लाल चंदन, रागत चंदन, रुखतो।वहीं लाल चंदन के पेड़ का   वैज्ञानिक नाम पटरोकार्पस सैंटालिनस है।



लाल चंदन(Red sandalwood) की खेती कैसे कर सकते हैं

1. कृषि वैज्ञानिकों(Agricultural Scientists )की माने तो  लाल चंदन की  खेती के लिए    दोमट मिट्टी के साथ  जल निकास वाली लाल मिट्टी  उपयुक्त  रहती है।

2. इसे कहीं भी उगाया जा सकता है और  लाल चंदन के पेड़ के लिए  शुष्क गर्म जलवायु   सही रहती है।

3. लाल चंदन का पेड़  10 x 10 फीट की दूरी में लगाया जा सकता है, प्रत्येक  पेड़ 500 किलोग्राम लकड़ी देता है।

4. लाल चंदन के लिए बुवाई का समय  मई से जून है, पेड़ों को पहले  दो वर्षों में खरपतवार  मुक्त वातावरण में उगाएं। फिर भूमि की बार-बार जुताई की जाती है और इसकी 45 सेमी x 45 सेमी x 45 सेमी आकार के साथ 4 मीटर x 4 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदे जाते हैं।

4.  लाल चंदन के पौधे लगाने के बाद तुरंत सिंचाई की जाती है और 10-15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई की जा सकती है।

5. लाल चंदन के पेड़ की प्रजाति का विकास बेहद धीमी गति से होता है और कुछ दशक का समय लग जाता है।

6. लाल चंदन  के पेड़ अगर किसान पूरे  खेत में नहीं लगाना चाहता है  तो   किनारों पर लगाकर  एक भविष्य की आय को विकसित   कर सकता है,जिससे उसे काफी फायदा होगा।

 आपको बता दें कि  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में  एक टन लाल चंदन की लकड़ी कीमत  20 से 20 लाख रुपए के बीच होती  है। लाल चंदन और इस लकड़ी से बने उत्पादों की विशेष रूप से चीन और जापान जैसे देशों में भारी मांग है। लकड़ी का उपयोग गीत वाद्ययंत्र, फर्नीचर, मूर्तियां आदि बनाने के लिए किया जाता है।लाल चंदन की लकड़ी काफी उपयोगी है।


ये भी पढ़े-- इस खास ऐप के जरिए किसान मिनटों में नाप सकते हैं अपनी जमीन

 Guna Samachar - नवीन क्षेत्रों में सहकारी सोसाइटी बनाने पर जोर, कलेक्टर ने बुलाई अधिकारियो की बैठक  

 रोजगार मेला - सेना भर्ती (Agniveer Recruitment) के लिए जिले में 25 अगस्त को जागरूकता कार्यक्रम 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.