गुना नगरपालिका को मिला नया अध्यक्ष, सविता अरविंद गुप्ता ने ली शपथ।Guna News - गुना समाचार

Sponser

गुना नगरपालिका को मिला नया अध्यक्ष, सविता अरविंद गुप्ता ने ली शपथ।Guna News

 



न्यूज़ डेस्क।।  गुना पालिका (Guna Nagar Palika)को नया अध्यक्ष मिल गया है।बुधवार को  सविता अरविंद गुप्ता (Savita Arvind Gupta) ने  नपा अध्यक्ष के रूप में शपथ ली ।  धार्मिक वातावरण में वैदिक  मंत्रोच्चारण  के साथ नगर पालिका परिषद का  शपथ ग्रहण समारोह हुआ नई नगरपालिका अध्यक्ष  सविता गुप्ता ने कहा, नगर पालिका गुना को नगर निगम बनाने का प्रयास करूंगी, महिलाओं की परेशानी  दूर करने के लिए कार्य किए जाएंगे। गरीब वर्ग की मदद की जाएगी।  शपथ ग्रहण होने से पूर्व  सविता अरविंद गुप्ता का एक विशाल जुलूस निकाला गया।


ड्रामे के साथ हुआ था नपा अध्यक्ष का चुनाव 

 गुना नपा अध्यक्ष का चुनाव ड्रामे का साथ हुआ था जिसकी वजह से कई राजनैतिक गतिविधियों का नजारा भी देखने को मिला।दरअसल पर्ची उठाकर अध्यक्ष पद का फैसला हुआ। पर्ची में सविता गुप्ता का नाम निकला था पर्ची इसलिए उठानी पड़ी क्योंकि मतगणना में सविता गुप्ता को 13,  कांग्रेस की रश्मि शर्मा को 13 और भाजपा प्रत्याशी सुनीता रघुवंशी को 9 वोट मिले थे। 

इस दौरान वोट निरस्त भी हुए थे रश्मि शर्मा और सविता गुप्ता के बराबर वोट होने पर पर्ची डाली गई थी जिसमें सविता गुप्ता की पर्ची उठी। सविता अरविंद  गुप्ता ने पार्षद का चुनाव तो  भाजपा  के प्रत्याशी के रूप में  रखा था लेकिन नपा अध्यक्ष के रूप में जब पार्टी ने उन्हें  उम्मीदवार  नहीं बनाया तो उन्होंने निर्दलीय फॉर्म भरा था।

यह भी पढ़े--

जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 

Guna Rojgar Mela- सुरक्षागार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती, कल से ब्लॉक स्तरीय आयोजित होंगे रोजगार मेले | 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.