Agniveer Bharti Women - अग्निवीर सेना भर्ती में महिलाओं को सुनहरा अवसर, आवेदन हुए शुरू - गुना समाचार

Sponser

Agniveer Bharti Women - अग्निवीर सेना भर्ती में महिलाओं को सुनहरा अवसर, आवेदन हुए शुरू

agniveer women

गुना समाचार न्यूज़ डेस्क |
अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna)  के तहत नवीन सेना भर्ती (Sena Bharti ) में महिलाओं ( Agniveer Women ) को भी सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है . अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna ) सेना भर्ती में अब महिलाऐं के लिए सेना भर्ती रैली के आवेदन शुरू हो गये हैं. यह बेरोजगार युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका है जिसके माध्यम से वह देश की सेवा में अपना योगदान दे सकेंगी. 

सेना भर्ती क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 19.10.2022 से 22.10.2022 तक महिलाओं के लिये सेना भर्ती का आयोजन जबलपुर में किया जा रहा है। जिसमें गुना जिले की महिला आवेदक भी भर्ती रैली में भाग ले सकेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि महिला के लिये सैना में अग्निवीर (सामान्य,तकनीकी,ट्रेडमेन) के लिये इच्छुक उम्मीदार जो कक्षा 08वीं,10वीं एवं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण है और जिनकी आयु 17-1/2 से 21 एवं 23 वर्ष के बीच है, वह सैना भर्ती की बेवसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर दिनांक 07.09.2022 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर भर्ती रैली में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक-0761-2607637 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी देखें -

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.