Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ने वाले हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ? दिग्गज नेता ने खुद दिए बड़े संकेत - गुना समाचार

Sponser

Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ने वाले हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ? दिग्गज नेता ने खुद दिए बड़े संकेत

 

राजनीति न्यूज़ डेस्क। इन दिनों देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चा है । दरअसल कांग्रेस के अध्यक्ष  पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सालों के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी के अध्यक्ष  पद पर काबिज हो सकता है ।

 कांग्रेस अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार जो नेता चल रहे हैं, उनमें राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और  दिग्गज नेता शशि थरूर का नाम तो शामिल ही है, वहीं अब गुना जिले के राघौगढ़ से आने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल  हो गया है ।जी हां दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्गज ने नेता ने खुद इस बारे में संकेत दिए हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा , कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है।न किसी को रोका जा सकता है और ना ही किसी को जबरदस्ती लड़ा सकते हैं।  दिग्विजय सिंह ने साथ ही यह भी कहा कि ,पार्टी से पहले भी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष  रहे हैं । वहीं उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा  कि,  देखते हैं, क्या होता है । सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है । 30 सितंबर  को पता चल जाएगा।

ख़बरों में आई जानकारी की माने तो  दिग्विजय सिंह ने दिल्ली का दौरा किया और वह सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है और इसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें--

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.