World Second Richest Person Gautam Adani - गौतम अडानी बनें दुनिया के दुसरे सबसे अमीर आदमी, जाने उनकी कुल संपत्ति के बारे में | - गुना समाचार

Sponser

World Second Richest Person Gautam Adani - गौतम अडानी बनें दुनिया के दुसरे सबसे अमीर आदमी, जाने उनकी कुल संपत्ति के बारे में |

गौतम अदानी की कुल संपत्ति

न्यूज़ डेस्क | अब दुनिया के सबसे अमीर दूसरे शख्स   (World Second Richest Person Gautam Adani ) की सूची में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का नाम शामिल हो गया है।  Forbes real time billionaire index में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है. उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है।

Forbe द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आज दोपहर तक गौतम अडानी की संपत्ति में कुल 5.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और अब वह कुल 155.7 अरब डॉलर के साथ विश्व के दुसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं दौलत के मामले में उनसे ऊपर सिर्फ एलोन मस्क ही रह गए हैं जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नॉल्ट हैं जिनकी कुल संपत्ति 155.2 अरब डॉलर है। अब बात करें रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तो मुकेश अंबानी इस सूची में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें पायदान पर हैं।

सिर्फ़ साल 2022 में ही गौतम अडानी की संपत्ति में कुल 60.9 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है । गौतम अडानी की इतनी तीव्र गति से संपत्ति बढ़ने का मुख्य कारण है कि सार्वजनिक हिस्सेदारी । मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार,  आडानी समूहों की कंपनियों में गौतम अदानी की हिस्सेदारी कुछ इस प्रकार है

अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी गैस में  37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र में  65% और अडानी ग्रीन एनर्जी में 61% की हिस्स्देदारी के मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें-

कक्षा 8 वीं के Student भरें इस स्कालरशिप का फॉर्म, मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 हज़ार रूपये | NMMS Scholarship Exam Online Form

Petrol Diesel Rate: गुना में पेट्रोल -डीजल के दाम का ताजा अपडेट जानिए यहां

दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद, 13 वर्षीय बेटी के साथ की थी नीच हरकत | गुना क्राइम समाचार

 Malaika Arora New Look : मलाइका अरोड़ा ने बिना पैंट के ही पहन ली शर्ट, एक्ट्रेस के इस अवतार ने फैंस के उड़ाए होश 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.