Ganesh Chaturthi 2022 - स्काउट गाइड की पहल इको फ्रेंडली गणेशा, प्रशिक्षण में बच्चों ने बनाए मिट्ठी गणेश | Guna Samachar Latest News - गुना समाचार

Sponser

Ganesh Chaturthi 2022 - स्काउट गाइड की पहल इको फ्रेंडली गणेशा, प्रशिक्षण में बच्चों ने बनाए मिट्ठी गणेश | Guna Samachar Latest News

scout guide eco friendly ganesh

गुना समाचार न्यूज़ डेस्क | आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर जिलेभर में सभी व्यापारी, प्रशासन और आम जन सब खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं. खासकर बच्चों में गणेश चतुर्थी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह रहता है क्योंकि विघ्नहर्ता श्री गणेश जी और उनके वाहक मूषक उनके जो सबसे ज्यादा मनपसंद भगवानों में से एक हैं. प्रतिवर्ष श्री गणेश चतुर्थी पर बाज़ार में डेकोरेशन के लिए कई हानिकारण पदार्थ और पी ओ पी (प्लास्टर ऑफ़ पेरिस ) से बनी मूर्तियां उपलब्ध होती है जो कि पर्यावरण के लिए काफी नुकसान पहुंचती है ऐसे में स्काउट गाइड गुना संघ की टीम ने  इको फ्रेंडली गणेश की पहल की है.

भारत स्काउट गाइड जिला संघ गुना के जिला आयुक्त आलोक जैन एवं जिला कमीशनर जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर सिसोदिया के मार्गदर्शन में संचालित एवं इनरव्हील क्लव द्वारा गणेश चतुर्थी को इको फ्राडली बनाने के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर के साथ मिलकर मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखाया। 

जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने बताया कि स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सदैव पर्यावरण संरक्षण प्रेरित करता रहा है।इंको फ्रेडली गणेश जी बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश।इसी क्रम में क्लव के साथ मिलकर एम एल वी ,कन्या कैण्ट एवं ओपन दल से रोवर रेंजर ने सहभागिता की। बच्चों को इको फ्रेडली गणेश जी बनाना स्नेहा गर्ग द्वारा सीखाया गया। क्लव की अध्यक्ष श्रीमती भावना जैन ने कहाकि क्लव सदैव इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।इस के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का सन्देश सब को देना चाहते है।

eco friendly ganesh


बच्चों ने अपने हाथों से गणेश जी बनाये उनको प्राकृतिक रंगो से सजाकर उनकी एक प्रदर्शनी लगायी जिसमे प्रथम खुशबू चिढ़ार, द्वितीय जिज्ञासा सेन,एवं तृतीय शिवानी ओझा ने स्थान प्राप्त किया।श्रीमती राखी नामदेव ने बताया कि लगभग 30 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने गणपति जी बनाये थे।जो अपने घरों में स्वयं के द्वारा बनाये गणपति विराज मान करेगे।जिनको क्लव की ओर से पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर जिला सचिव प्रताप नारायण मिश्रा, प्रवीण कश्यप,नीना गुप्ता,राजपाल प्रजापति,प्रताप रजक,अभय रजक, रिया खटीक,साजिया पठान उपस्थित रहे।,अन्त में आभार क्लव की सचिव रजनी बिंदल ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -

Guna Weather News : बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी, जानिए यहां मौसम का ताजा अपडेट

Guna Mandi Bhav -आज 30 अगस्त 2022 के कृषि उपज मण्डी गुना भाव ।Agriculture News

 शहर की शान बने जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस सोशल इंफेक्ट अवार्ड 2022 से नवाजा गया 

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी काम की है ये योजना, सरकार देती है अनुदान, जानिए कैसे मिलेगा लाभ 

इस फूल की खेती कर किसान बन सकते हैं अमीर, होता है बंपर मुनाफा।Agriculture News


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.